Godda News: महगामा में सुखाड़ की आहट: पीला पड़ रहा धान का बिचड़ा, अन्नदाता बेहाल
गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: महगामा, प्रतिनिधि। जुलाई का महीना शुरू होते ही अमूमन गोड्डा जिले के खेतों में हल-बैल और ट्रैक्टरों की गूंज सुनाई देने लगती थी। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में धनरोपनी के लिए जुट जाते थे। लेकिन इस वर्ष हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आसमान से राहत की फुहारों के बजाय चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी बरस रही है। मौसम की इस मार ने अन्नदाताओं को भीतर तक डरा दिया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: दगाबाज मानसून : खेतों में दम तोड़ रहा धान का बिचड़ामौसम की मार बारिश नहीं होने से किसान चिंतित है और सुखाड़ होने का डर सता रही है। खेतों की मिट्टी सूखकर सख्त हो रही है और पारम्परिक जलस्रोत तेजी से जवाब दे रहे हैं। लागत निकालने और बिचड़ा बचाने की जद्दोजहद। किसानों ने बड़ी उम्मीदों और मेहनत के साथ धान का बिचड़ा तैयार किया था। अब ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.