Godda News: महगामा के घाट भंडारीडीह और माल भंडारीडीह के बीच भरा गया जानलेवा गड्ढे
गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि:- महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घाट भंडारीडीह और माल भंडारीडीह गांव के बीच मुख्य सड़क पर लंबे समय से बना जानलेवा गड्ढा आखिरकार विभाग द्वारा भर दिया गया है। इस सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों, स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में हुई मानसूनी बारिश के बाद सड़क के बीचों-बीच बने इस बड़े गड्ढे में जलजमाव हो गया था। पानी भर जाने के कारण यह गड्ढा एक छोटे तालाब का रूप ले चुका था। सड़क की सतह का अंदाजा न मिलने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल हो रहे थे। स्थानीय माल भंडारीडीह स्कूल के समीप होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.