Godda News: मवेशी से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल
गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातरी ओवरब्रिज के समीप रविवार को तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे एक युवक की भैंस से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चिलकारा निवासी अमित कुमार दास (28 वर्ष), पिता रामप्रसाद दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अमित कुमार दास शराब के नशे में तेज गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मौजूद एक भैंस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Godda News: रॉन्ग साइड से आ रही ऑटो ने बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.