Godda News: मलियाचक के पास सड़क हादसे में गाय की मौत, बाइक सवार गंभीर
गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क पर मौजूद गाय से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, भोजूचक निवासी मुख्तार का 16 वर्षीय पुत्र बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान डुमरा गांव के पास सड़क किनारे बंधे मवेशी को टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बोचहां में बाइक की ठोकर से अधेड़ गंभीर, मेडिकल रेफरघटना का विवरण बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक समय रहते नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक सड़क पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.