Godda News: मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग
गोड्डा, अक्टूबर 12 -- गोड्डा में जेपी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान लोकनायक के स्वतंत्रता आंदोलन, भूदान एवं सर्वोदय आंदोलन और संपूर्ण क्रांति में उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही भारत सरकार से 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने और सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का देश की आजादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.