गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय विश्वासखानी स्थित मतदान केंद्र संख्या-286 पर मंगलवार को उपनिर्वाचन की तैयारियों के तहत विशेष बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना तथा उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसआईआर-2026 अभियान को लेकर सभी बूथों पर हुई 'चुनाव पाठशाला'बैठक का उद्देश्य बैठक का आयोजन उपनिर्वाचन प्राधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा के निर्देशों के आलोक में किया गया। बैठक में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रेमलता देवी, बीएलए-2 प्रीतेश कुमार सिंह (कांग्रेस), बीएलए-2 दिलीप कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी), स्वयंसेवक ...