गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत नो मैपिंग एवं अन्य विसंगतियों से संबंधित मामलों के निष्पादन, प्रपत्र-6 के संग्रहण, 10 अक्टूबर को विशेष शिविर तथा जन सहयोग सुनिश्चित करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के नाम नो मैपिंग अथवा अन्य विसंगति के कारण चिन्हित किए गए हैं, उनके मामलों का नियमनुसार सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें...