गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ के कार्यक्रताओ ने शनिवार को राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय मे परियोजना प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है।सौपे गए मांग पत्र मे जनता मजदूर संघ के सचिव जयराम कुमार यादव ने मजदूरों की चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक अवकाश, सुरक्षा उपकरण, परिवहन व्यवस्था तथा अन्य श्रमिक आदि समस्याओं को उठाया है। उन्होंने ईसीएल के ऊर्जानगर स्थित ईसीएल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, कंपाउंडर एवं तकनीशियनों की कमी पर चिंता जताई है। मांग पत्र में कहा गया है कि राजमहल क्षेत्र में कार्यरत लगभग दो हजार कंपनी एवं निविदा कर्मियों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ईसीएल ...