Godda News: मंत्री संजय प्रसाद यादव का परिवार सुल्तानगंज से कांवड़ यात्रा पर रवाना
गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव का परिवार सोमवार तड़के सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा में उनकी धर्मपत्नी कल्पना यादव, पुत्र रजनीश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों ने उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा का संकल्प लिया। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने कंधे पर कांवड़ उठाई और बोल बम के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.