Godda News: मंत्री ने किया प्राथमिक विद्यालय द्वारिका कित्ता के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
गोड्डा, जुलाई 28 -- Godda News: मेहरमा एक संवाददाता।सोमवार को सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय द्वारिकाकित्ता के नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, अंचल अधिकारी खगेन महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। ज्ञात हो कि जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग डीएमएफटी मद से तकरीबन 18 लाख रुपए की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण हुआ है। जिसका शिलान्यास बीते 13 फरवरी 2025 को मंत्री श्रीमती पांडेय ने किया था। हालांकि भवन बनकर तैयार होने के बावजूद यह विद्यालय बगलगीर गांव बदलाचक के पुराने तथा जर्जर विद्यालय भवन में संचालित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.