गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद गोड्डा जिले में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लंबित राशि लाभुकों के खातों में भेजे जाने के बाद महगामा प्रखंड के विभिन्न सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) केंद्रों पर शनिवार से महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। कई महिलाओं के खाते में एक साथ 7 हजार 500 सौ की राशि आने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह भी पढ़ें- मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में जल्द जाएगी जुलाई की किस्तमहिलाओं की भीड़ सुबह से ही महगामा, हनवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सीएसपी केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं राशि की निकासी के लिए पहुंचीं। कई स्थानों पर कतारें लगी रहीं। लाभुकों ने बताया कि काफी समय से योजना की राशि का इंतजार था। एक साथ तीन किस्तों की राशि मिलने से घरेलू खर्च, बच्चो...