गोड्डा, अक्टूबर 8 -- भारी वाहनों के परिचालन पर रोक और सूचना पट की मांग Godda News: गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग से स्थानीय बाजार ईसीपुर-बाराहाट होकर दिन में बड़े और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है।परंतु इस संबंध में कहीं कोई सुचना पट नही लगाया गया है।सभी प्रकार के बड़े और भारी वाहनों का परिचालन मेहरमा- पिरोजपुर बायपास मार्ग से होता है। जो वाहन चालक यह जानते हैं, उन्हें तो परेशानी नहीं होती है। परंतु बाहर से और पहली बार इस मार्ग होकर गुजरने वाले वाहन चालक जानकारी के अभाव में बाजार की ओर आगे बढ़ जाते है। करीब दो-तीन सौ फिट आगे प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता है कि आगे दिन में परिचालन बंद है।इसपर उन्हें गाड़ी बैक करने में काफी कठिनाई होती है।बैक गियर में हीं उन्हें वाहन को बायपास मोड़ तक वापस लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है...