गोड्डा, नवम्बर 13 -- Godda News: पथरगामा। पथरगामा स्थित प्राचीन काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा का बीते देर संध्या पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में मां काली की पारंपरिक पूजा की गई। इसके बाद मां काली की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।विसर्जन शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पूरे पथरगामा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पथरगामा मुख्य चौक, कलाली मोड़, बासुकीनाथ पेट्रोल पंप होते हुए तुलसीकित्ता के रास्ते चिहारी पीठ स्थित ऐतिहासिक बाबाजी पोखर पहुंची। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाइज : नम आंखों से दी गई मां काली को विदाई, दुर्गा पोखर में हुआ प्रतिमा विसर्ज...