गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भटौंधा हटिया से अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग बाइक की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ितों ने पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार महड़ा गांव निवासी शिवजतन सोरेन ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी बाइक (निबंधन संख्या JH17H-6771) को भटौंधा हटिया में खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे।कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।इसी दौरान कठौन गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल की भी बाइक (निबंधन संख्या JH17P-9951) हटिया परिसर से चोरी हो गई। मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि वह सब्जी खरी...