गोड्डा, अक्टूबर 24 -- ब्रेन मलेरिया से बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों की मांग Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड के मेघी पंचायत के मेरेडेडे गांव में ब्रेन मलेरिया से हुई 6 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी की मांग को लेकर गांव में डीसी की बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में देश आजादी के बाद से अब तक सड़क नहीं बना है। जिस कारण सड़क के अभाव में ग्रामीण मरीज को स्वास्थ्य केंद्र स समय पर नहीं ले जा पाते हैं। सड़क के अभाव के कारण 3 दिन पूर्व एक बच्चे की मौत हो गई थी। इससे पूर्व गर्भवती महिला को भी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में परेशानी होती है। गुरुवार को ब्रेन मलेरिया के मरीज को काफी परेशानी के बाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा सका था जहा...