Godda News: ब्राउन शुगर और गांजा के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, एसडीपीओ ने आम लोगों से सूचना देने की अपील , अभियान में अब तक 34 गिरफ्तार
गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र गोड्डा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज ने जिलेवासियों से नशे के कारोबार के खिलाफ आगे आने और पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी नारकोटिक्स टीम का गठन किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 14 मामले दर्ज करते हुए 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान करीब 60 किलोग्राम गांजा और 126 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। आगे कहा की ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, खरीद, से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.