Godda News: ब्याहुत समाज ने धूमधाम से मनाया बलभद्र पूजन समारोह
गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: बुधवार को पथरगामा स्थित ब्याहुत धर्मशाला में ब्याहुत समाज की ओर से बलभद्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के जिला टीम के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी जरूरी है। समाज के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Supaul...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.