Godda News: बोहरना गांव में वर्षों से खराब पड़ी सोलर जलमीनार, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत लौटना पंचायत के बोहरना गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में लगी सोलर जलमीनार पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी है। जलमीनार के खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल सहित रोजमर्रा के जरूरी कामकाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ठेकेदारों और संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद शुरुआती करीब छह महीने तक ही यह ठीक से चली। इसके बाद जलमीनार खराब हो गई और तब से इसकी समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी की जरूरत पूरी करने के लिए ग्रामीणों को दूर-दूर तक भट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.