गोड्डा, अगस्त 25 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित ज्ञानस्थली प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक रहे। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बोस हाउस और गांधी हाउस ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पहला सेमीफाइनल पहला सेमीफाइनल बोस हाउस बनाम नेहरू हाउस खेला गया। नेहरू हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 8 ओवर के मैच में बोस हाउस ने 7 विकेट पर 48 रन बनाए। टीम के लिए अविनाश ने 10 और वजीफा ने 9 रनों का योगदान दिया। नेहरू हाउस की तरफ से दिलशाल और अभिज्ञान ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहरू हाउस की टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 32 रन ही बना सकी, जिसमें प्रियांशु ने 9 और जॉनी ने 6 रन बनाए। बोस हाउस के गेंदबाज सत्यम कुमार (कक्...