गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा गांव से दर्जनों की संख्या में शिव भक्त कांवरिया का निकला पहला जत्था। इस कांवरिया जत्था में शामिल मुखिया पुत्र निक्कू झा ,ज्योतिष कुमार साह, अंकित कुमार साह,बबलू यादव ,लालू जायसवाल,सुनील ठाकुर इत्यादि कांवरिया ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज धाम से गंगा स्नान हुए जल भरकर बाबा धाम बैद्यनाथ के लिए निकलेंगे। जहां सावन की पहली सोमवारी को बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे ।इस मौके पर दर्जनों की संख्या में बाबा धाम जाने वाले कांवरिया के नारे बोल बम से गुंजा पूरा क्षेत्र ,इस नारे के गुंज से पूरा क्षेत्र भक्ति में माहौल में तब्दील होते नजर आया। यह भी पढ़ें- दलूहाट हनुमान मंदिर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवर...