गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: बोआरीजोर घोडीचौक मुख्य मार्ग के भुस्का हाट स्थित बिशनपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर जूटे स्थानीय लोगों ने सभी घायल को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि एक बाइक में तीन लोग सवार होकर घोड़ी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ी चौक की ओर से आ रही बोलेरो वाहन संख्या बीआर 10 पी बी 6179 बोआरीजोर की ओर आ रही थी। इसी दौरान टक्कर हो गया ने भुस्का के समीप बिशनपुर के पास टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है देर संध्या हो जाने के कारण देर रात तक घायल का पहचान नहीं हो पाया है। इधर पुलिस द्वारा बोलेरो वाहन को जप्त कर थाना लाया गया है। घायलों को परिजन प्राईवेट अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दु...