गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बड़ा बोआरीजोर पंचायत की पूर्व मुखिया मरांग मोय टुडू का निधन मंगलवार शाम करीब 5 बजे हो गया। वह लगातार दो बार मुखिया रह चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले 1 वर्ष से बीमार चल रही थी। निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर है। उनकी लोकप्रियता और सामाजिक कार्यों के कारण हर वर्ग के लोग इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...