Godda News: बोआरीजोर कस्तूरबा विद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं को सम्मानित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोआरीजोर में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने अध्यापकों को फूल मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वार्ड इन कल्याणी कुमारी त्रिवेदी व सहायक शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने रिकॉर्डिंग डांस, भाषण, कविताएं और स्वास्थ्य शिक्षक पर आधारित छोटे नाटक प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.