गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा गांव से दर्जनों की संख्या में रविवार को युवा शिव भक्त कांवरिया का निकला दुसरा जत्था। इस कांवरिया जत्था में शामिल मनिष कुमार साह, प्रिंस कुमार ,वीरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार के साथ अन्य युवा कांवरिया ने मोरडीहा दुर्गा मंदिर में एकजुट होकर माता रानी से आशीर्वाद लेते हुए बाबा भोलेनाथ हर हर महादेव के नारे साथ बताया कि सोमवार क अहले सुबह उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज धाम से गंगा स्नान कर जल भरकर बाबा धाम बैद्यनाथ के लिए पैदल निकलेंगे। जहां सावन की बाबा बैधनाथ धाम पहुंच कर भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में बाबा धाम जाने वाले कांवरिया के नारे बोल बम से गुंजा पूरा क्षेत्र ,इस नारे के गुंज से पूरा क्षेत्र भक्ति में माहौल में तब्दील होते नजर आया ।...