Godda News: बैंककर्मियों व दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: गोड्डा में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना के मद्देनजर पथरगामा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। गुरुवार को पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों एवं ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने बैंककर्मियों एवं ज्वेलरी दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली और उन्हें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों एवं बैंक प्रबंधन को सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने कहा कि हाल की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और क्षेत्र की हर गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बैंककर्मियों, ज्वेलरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.