Godda News: बेनीदास भुस्का में जलजमाव से लोग परेशान
गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: प्रखंड के तुलाराम भुस्का पंचायत अंतर्गत बेनीदास भुस्का गांव में टावर के समीप सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित है। जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की ये समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। बरसात में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां जल जमाव हो जाता है। जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।सड़क के किनारे नाला नहीं रहने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता है और सड़क पर ही जमा रहता है। जिससे वहां कीचड़ फैल जाता है। फल स्वरुप पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है।पिछले कई वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.