Godda News: बेथेल मिशन स्कूल में लैंगिक समानता व छात्र कल्याण पर प्रशिक्षण
गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि । झारखंड कॉन्फेडरेशन सहोदया के बैनर तले रविवार को बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा में तीसरे चरण के पांच घंटे के इन-हाउस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय "विद्यालयों में लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशीलता तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देना" था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, समूहगान, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। मुख्य वक्ता एलिट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्रधानाचार्य अभिजीत रॉय ने कहा कि महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान सम्मान एवं अवसर मिलना चाहिए और शिक्षकों को समानता की भावना विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। सहवक्ता सेतेंग भेंगरा ने विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास तथा उनके समग्र कल्याण पर प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.