गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड क्लिनिक की ओर से सुदुर गांवों में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित की गई। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम ने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2016 की जानकारी दी। इसी कड़ी में मेहरमा प्रखंड के कसबा, भल्लुचक गांव में डालसा टीम ने शिविर आयोजित की गई।

बुजुर्गों के अधिकार अधिकार मित्र मीनू बेसरा व दयानंद यादव ने कहा कि बुर्जुग समाज का मार्गदर्शक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के अनुसार बुर्जुगों को उनके कानूनी अधिकार और न्याय सुनिश्चित कराना आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी अधिकार सुनिश्चित कराना सर्वाेपरि है।

सरक...