गोड्डा, अक्टूबर 12 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को माँ वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति, रजौन मोड़ बिसाहा की ओर से 5001 कन्याओं की सहभागिता में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश शोभायात्रा की शुरुआत उरकुसिया नदी से हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा बहोरना और बड़हारा होते हुए अमेजॉन दुर्गा मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Godda News: पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर से 1551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकली, जयकारों से भक्तिमय हुआ माह...