गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाहा पंडा टोला में रविवार दोपहर एक 30 वर्षीय महिला ने कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खुशबू देवी (30), पति आनंद झा के रूप में हुई है। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार करीब 1:30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। इसी दौरान खुशबू देवी अचानक घर के समीप स्थित कुएं में कूद गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कुंए में कूदकर विवाहिता ने दी जान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने ...