Godda News: बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
गोड्डा, सितम्बर 29 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में 19 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद उसने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। लक्ष्मी कुमारी ने आवेदन में रोहित तांती, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी और काजल देवी को आरोपी बनाया है। उसका आरोप है कि उसके घर के सामने बिजली का तार हटाया जा रहा था। उसने बिना मिस्त्री के बिजली का तार इधर-उधर करने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित हो गए और कुछ लोगों के साथ पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल का इलाज कराया और थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.