गोड्डा, अगस्त 20 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस से सरकंडा चौक के आगे तक सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क के बीचोंबीच जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। ऐसे में इस मार्ग पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार गड्ढों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति और भी नारकीय हो जाती है।

सड़क पर स्थिति जगह जगह जलजमाव होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है। सड़क की बनावट और जल निकासी की व्यवस्था ऐसी है कि बारिश का पानी नालियों तक नहीं पहुंच पाता और लंबे समय तक सड़क पर ही जमा रहता है। ...