गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लंबे समय से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। रातभर रुक रुक कर हुई बारिश और सुबह तक जारी रहा जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। सुबह का मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहा और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल पहल कम रही।

बारिश और गर्मी का असर हालांकि, दोपहर होते होते मौसम ने फिर करवट ली। धीरे धीरे बादल छंटने लगे और धूप निकल आई। धूप निकलने के साथ ही वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को फिर गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम के इस बार-बार बदलते स्वरूप के कारण लोगों को भी दिनभर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

किसानों की चिंता इधर जिले में अब तक हुई वर्ष...