Godda News: बारिश में तालाब बनी सड़क, सालों से कीचड़ और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे बिशनपुर के ग्रामीण
गोड्डा, जुलाई 13 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर के पासवान टोला सहित मनीर घर के समीप बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। हल्की बारिश में भी सड़क लबालब भर जाती है और कई दिनों तक पानी एवं कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। वर्षों से बनी इस समस्या के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: टिकुलिया जाने वाली सड़क पर जलजमावजल निकासी की कमी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी जमा रहता है। कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने तथा किसानों को खेतों तक पहुंचने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.