Godda News: बारिश ने खोली शहर के विकास दावों की पोल, कई मोहल्लों के घरों में घुसा घुटने भर पानी
गोड्डा, अगस्त 5 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सोमवार के देर रात करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर में विकास और जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी। एक ओर जहां बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई, वहीं दूसरी ओर शहर के कई मोहल्लों के लोगों के लिए यह भारी मुसीबत बन गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालों की सफाई नहीं किए जाने के कारण कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। कई परिवारों को घुटनों तक पानी के बीच दिनभर गुजर बसर करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति वार्ड संख्या 08 स्थित गोढ़ी दुर्गा मंदिर के पीछे की है। यहां लगभग 50 घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कमरों, रसोई और आंगन तक पानी भर जाने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है।
स्थानीय निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.