Godda News: बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव, घरों में घुसा गंदा पानी
गोड्डा, अक्टूबर 8 -- बारिश के बाद जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें Godda News: बीते दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश और गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। यह समस्या इस बार की बारिश के बाद पहली बार नहीं हुई है। हर बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव और जल निकासी की समस्या सामने आती है। बारिश के बाद शहर के सकेतपुरी और टीचर्स कॉलोनी मोहल्ले की स्थिति काफी खराब नजर आई। शहर के ऊपरी मोहल्ले सकेतपुरी, डॉ. नरेंद्र गली और बम काली गली, लहेरी टोला की नालियों का पानी कोलरा बांध में जाकर गिरता है। वर्तमान में कोलरा बांध का पानी ओवरफ्लो होने के कारण नालियों के रास्ते पानी वापस मोहल्लों की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.