गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: हनवारा क्षेत्र के कई गांवों में अब तक धान की रोपनी शत-प्रतिशत पूरी नहीं हो सकी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खासकर ऊंची जमीन वाले खेतों में पानी का अभाव बना हुआ है। ऐसे में किसान धान की रोपनी के लिए बोरिंग, तालाब और अन्य जलस्रोतों का सहारा ले रहे हैं। कई किसान मोटर पंप के जरिए खेतों में पानी पहुंचाकर किसी तरह रोपनी का कार्य पूरा करने में जुटे हैं।

किसानों की चिंताएं किसानों का कहना है कि बीते दिनों लगातार बारिश हुई थी तो निचले खेतों में पानी के सहारे रोपनी हो गई है,वहीं ऊंचे खेतों में पर्याप्त नमी और पानी नहीं होने के कारण जमीन खाली पड़ी है। लगातार बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता अब बढ़ने लगी है। बिचड़ा तैयार होने के बावजूद समय पर 75 प्रतिशत भी रोपनी नहीं होने से फसल की पैदावार प्रभावित होने...