गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: गांधीग्राम हटिया चौक के समीप बाराबांध में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग को आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण सुमन भगत, महाबीर महतो, रोशन भगत, अमर यादव, सरोज यादव, उत्पल यादव, चिरंजीवी यादव, अरविंद यादव एवं गजाधर महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने ...