गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के बाबुपुर गांव में स्थापित सोलर जलमीनार पिछले पांच महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण आसपास रहने वाले ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के जीवन में पानी की अहम भूमिका होने के बावजूद जलमीनार लंबे समय से बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीण नंदकिशोर दर्वे, निखिल कुमार, अजय कुमार, जयराम दर्वे और गिरीश दर्वे ने बताया कि जलमीनार खराब होने के कारण पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कत हो रही है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जलमीनार बंद रहने से आसपास के लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से जलमीनार की जल्द मरम्मत कराकर ...