गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि शहर के बंगाल ज्वेलर्स में 8 जुलाई की शाम हुई गोलीबारी और लाखों की लूट के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस गिरोह के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि एसआईटी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीसरे और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी के पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद बंगाल ज्वेलर्स के संचालक बासुदेव राय ने बताया था कि अपराधी दुकान से करीब 328 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी बाजार कीमत लगभग 41.95 लाख रुपये है, तथा 6 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हुए थे। अब तक पुलिस केवल करीब 39.85 ग्राम गलाया हुआ सोना, 0.08 ग्राम का छोटा सोने का टुकड़ा तथा 41,500 रुपये नगद ही बर...