गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा के बॉम्बे टेंट हाउस के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के ईशीपुर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय राजा गोस्वामी, पिता भोला गोस्वामी कथित रूप से नशे की हालत में तेज गति से बाइक चला रहा था। इसी दौरान मेहरमा टेंट हाउस के पास सड़क किनारे जा रहे मेहरमा निवासी 45 वर्षीय उपेंद्र मंडल,पिता-हरि मंडल को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Godda News: स्कॉर्पियो व बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीण ने एनएच को किया जामघायलों का इलाज घटना के बाद स्थानीय ग्...