गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर डोय स्थित योगियाचक के समीप बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी और रिश्तेदार बाल-बाल बच गए।घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर एएसआई वीरेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने घायल बाइक चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया।घायल की पहचान 25 वर्षीय अब्दुल करीम, पिता मो. अमीन, ग्राम नकटा, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। बताया गया...