गोड्डा, अक्टूबर 27 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी-तलझारी मुख्य मार्ग पर अकासी मोड़ के समीप रविवार देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान केदुआ गांव निवासी परमेश्वर टुडू (45), दीवान हेंब्रम (40) और पटवारी टुडू (70) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की रोशनी के कारण चालक ने संतुलन खो दिया। इससे मोटरसाइकिल सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात एएसआई मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट पहुंचाया, जह...