गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सांचपुर सांखी सहित विभिन्न गांवों में मंगलवार रात्रि को कर्मा पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सवी माहौल रहा। महिलाओं और युवतियों ने कर्म वृक्ष की डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Dumka News: प्राकृतिक पर्व करमा की धूम में झूमीं युवतियांकर्मा पर्व का महत्व महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं। कर्म डाली पर फूल, अक्षत, सिंदूर सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की गई। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से कर्मा गीत गाए। कई स्थानों पर मांदर की थाप पर पारंपरिक कर्मा नृत...