Godda News: बसंतराय पुलिस की तत्परता से चार लापता बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: बसंतराय थाना क्षेत्र के सहूड़ा गांव से शुक्रवार देर संध्या चार बच्चों के अचानक लापता होने से परिजनों में अफरातफरी मच गई। बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और अपने रिश्तेदारों के यहां बच्चों की खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना बसंतराय थाना को दी। चार बच्चों के एक साथ लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश मामले की जानकारी मिलते ही बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए जांच-पड़ताल शुरू की और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.