गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: बसंतराय प्रतिनिधि। बसंतराय सावन का महीना और बरसात का मौसम होने के बावजूद बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को भीषण उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और दिन में पड़ रही तेज धूप लोगों को गर्मी के दिनों की याद दिला रही है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक गर्मी और उमस इस कदर बढ़ जाती है की घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में इस तरह की तपिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

किसानों की समस्याएं सबसे अधिक परेशानी खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों, और राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। धूप के कारण खेतों में लंबे समय तक काम करना कठिन हो गया है। उमस के चलते लोगों को लगातार पसीना आ रहा है ...