Godda News: बम से उड़ाने की धमकी के बाद गोड्डा कोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, दिनभर पुलिस रही तैनात
गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। दुमका और गोड्डा व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को गोड्डा कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। दिनभर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज तथा पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल भी किया तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- दुमका कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस ने वर्द्धमान में आरोपी युवक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.