Godda News: बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में कचरे के अंबार की हुई सफाई
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर के समीप लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था। इससे मंदिर परिसर के आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने संज्ञान लिया। इसके बाद गुरुवार को जेसीबी के माध्यम से कचरे को हटवाकर सफाई कराई गई। इस सफाई अभियान में समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने सहयोग किया। उनके सहयोग और बीडीओ की पहल से मंदिर परिसर के आसपास जमा कचरे को हटाया गया, जिससे परिसर साफ-सुथरा हो गया। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाना उचित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.