गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के गोपीचक गांव स्थित श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 501 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रखंड प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच हुआ। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में मां काली-बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरूपूजा-अर्चना एवं जल भरने की प्रक्रिया 501 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बसंतराय तालाब पहुंचीं। ...