गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराध जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में पाक्सो व जेजे एक्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन पीडीजे रमेश कुमार, फैमिली जज अनिल पांडेय सहित न्यायिक पदाधिकारी , एसडीओ, एसडीपीओ आदि के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान पीडीजे ने पाक्सो एक्ट का इसका दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके कई आयाम हैं जिसके तहत कई सेक्शन भी जोड़े गए है। जिसको लेकर इसके सभी स्टेक होल्डर्स को सीखने व समझने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- पोक्सो व किशोर न्याय अधिनियम पर मल्टी-स्टेकहोल्डर कार्यशालाकार्यशाला का महत्व जिला फैमिली जज अनिल पांडेय ने पूरे कार्यशाला के आयोजन पर जोर देकर कहा कि पाक्सो एक्ट जेंडर इक्ववलिटी को लेकर बनाया गया। इसमें बच्चे व बच्चिय...